पिछले चौबीस घंटे में सर्वाधिक वर्षा तराना तहसील में 29 मिमी हुई, जिले में 7.4 मिमी औसत वर्षा

उज्जैन 13 जुलाई।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 7.4 मिमी औसत वर्षा हुई है। इस दौरान तराना तहसील में सर्वाधिक 29 मिमी, माकड़ोन में 12 मिमी, खाचरौद में 13 मिमी, बड़नगर में 5 मिमी, महिदपुर में एक मिमी, झारड़ा में 7 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। उज्जैन व घट्टिया तहसील में वर्षा नहीं हुई है। जिले में अब तक 246.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
file photo-