अमरनाथ में जल तांडव के बाद, अब कश्मीर के डोडा में बादल फटे,अमरनाथ यात्रियों के लिए म.प्र. सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

जम्मू।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अमरनाथ में पवित्र गुफा  के पास कल बादल फटने के बाद हुई भारी तबाही के एक दिन बाद आज तडक़े डोडा में भी बादल फटने से बाढ़ आ गई। यहां बाढ़ के चलते कई गाडिय़ां मिट्टी के मलबे में धंसकर फंस गईं। इस बीच हाईवे भी ब्लॉक हो गया। सुबह लगभग 4 बजे डोडा गुंटी वन के ठठरी कस्बे में बादल फटने से कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि किसी की मौत का समाचार नहीं है। बादल फटने की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाल लिया। मलबे को हटाया जा रहा है।कई जगह फट सकते हैं बादल
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले 2-3 दिनों में बादल फटने की और घटनाएं हो सकती हैंं। विशेषकर ऊंचाई पर रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

भोपाल ! राज्य शासन ने अमरनाथ यात्रा में बादल फटने के कारण फँसे प्रदेश के नागरिकों के संबंध में सूचना प्राप्त करने और उनकी मदद के लिए हेल्प लाइन नम्बर  जारी किया है।

प्रदेश के शहरों से जानकारी एवं मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बर 181 और प्रदेश के बाहर से जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 0755-2555582 पर संपर्क किया जा सकता है।