महिलाओं की लगी चौपाल,CMऔर PM की योजनाओ की जम कर की तारीफ  

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) भाजपा महिला मोर्चा द्वारा वार्ड 47 स्थित अलखधाम बगीचे में वार्ड प्रभारी रिंकू दीपक बेलानी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी पूर्व महापौर मीना विजय जोनवाल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार बंशीवाल, महिला नगर अध्यक्ष प्रमिला यादव, नगर महामंत्री विशाल राजोरिया द्वारा दी गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुर्गा चौधरी, सुकीर्ति व्यास, राखी श्रीवास, दुर्गा बिलोटिया, प्रेमलता बेंडवाल, अचला शर्मा, रीता गट्टानी, प्रीति धानक, कृष्णा पाटनकर, अनीता जैन, सुनीता शर्मा, नंदकिशोर प्रजापति, कल्पेश गट्टानी, सौरभ बेलानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। रिंकू बेलानी ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रमिला यादव के नेतृत्व में 9 मंडलों में बैठक आयोजित की गई।