श्रेष्ठ प्रदर्शन कर लौटे उज्जैन के पहलवान,रेलवे स्टेशन पर खेल प्रेमियों ने किया स्वागत

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  रांची झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर लौटे उज्जैन के खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया।

उक्त राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उज्जैन के पहलवान वरदान राठौर ने कांस्य पदक प्राप्त किया तथा पहलवान रोहित प्रजापत ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। दोनों पहलवानों के उज्जैन लौटने पर रेलवे स्टेशन पर खेल प्रेमी पूर्व निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत, अवंतिका कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के अध्यक्ष पवन यादव, बसंत खत्री, महेश राठौर, प्रमोद सूर्यवंशी, नन्दा मामा, भरत राठौर, दीपक चंदेल, पुरषोत्तम प्रजापति सहित कुश्ती केंद्र के खिलाड़ियों ने स्वागत किया। यह जानकारी कुश्ती केंद्र के सचिव रितेश तिवारी ने दी।