उज्जैन के दो पहलवान लेंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)    अंडर 17 कैडेट सब जूनियर बालक फ्री स्टाईल ग्रीको स्टाईल और महिला फ्री स्टाईल राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता इंदौर में आयोजित हुई। इसमें अवंतिका रेसलिंग सेंटर एवं खेल युवा कल्याण विभाग के पहलवान वरदान राठौर 45 किलोग्राम ने फ्री स्टाईल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोहित प्रजापत 60 किलोग्राम फ्री स्टाईल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ये दोनों पहलवान मध्यप्रदेश टीम के साथ रांची झारखंड में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2022 तक होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इनकी उपलब्धि पर खेल अधिकारी ओपी हरोड़, चेतन यादव, पवन यादव, किशोर यादव, गणेश गजू बागड़ी, बसंत खत्री, प्रमोद सूर्यवंशी, दिनेश जायसवाल आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। यह पहलवान अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच वीरेन्द्र निचित से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।