सूर्य की प्रथम किरण को अर्ध्य देकर किया अवंतिका देवी का शास्त्रोक्त रीति से पूजन, न्यूयार्क अमेरिका, नीदरलैंड में भी दिया सूर्य को अर्ध्य

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) प्रतिवर्षानूसार इस वर्ष भी अनुषठान मंडपम ज्योतिष अकादमी एवं नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह समिति द्वारा २ अप्रैल शनिवार को प्रातः ५ बजे दत्त अखाड़ा क्षिप्रा तट पर  भारतीय नववर्ष का अभिनंदन किया गया।

संयोजक ज्यों पं चंदन श्यामनारायण व्यास ने बताया कि समिति के पं वासुदेव पुरोहित के आचार्यत्व में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। ५१ वेदिक विद्वानों द्वारा मंगलाचरण कर साधु संतो के सानिध्य में माँ क्षिप्रा का  पंचामृत पूजन कर सौभाग्य सामग्री अर्पित की गई। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आग्रह पर गुडी पड़वा को नगर के जन्म उत्सव के रूप में मनाया गया। पं. व्यास ने बताया कि रामानुज कोट के युवराज स्वामी के उपदेश अनुसार नगर की देवी अवंतिका का पूजन कर ददध्योदन (दही चावल) का नेवेध्य लगाकर विश्व मंगल की प्रार्थना की। क्यूँकि दही आयु वर्धक है और चावल देव अन्न है, यह शात्रोक्त पद्दती है। प्रातः ६.२३ पर आदित्यहृदय स्त्रोत्र द्वारा सूर्य की प्रथम किरण को अर्घ्य दे कर भगवान सूर्य का विशेष अर्चन किया गया। महिलाओं द्वारा गुडी एवं ध्वज का पूजन कर बाद वही ध्वज भगवान महाकाल के शिखर पर लगाया गया। इस अवसर पर  निनाद नृत्य अकादमी द्वारा पलक पटवर्धन के संयोजन में नन्ही बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। संतो के आशीर्वचन के साथ नीम एवं मिश्री का प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर आयोजन समिति के पं. नारायण उपाध्याय (धर्माधिकारी), पं वासुदेव पुरोहित के साथ अतिथि के रूप में मंत्री मोहन यादव, संतश्री ज्ञानदास महाराज, संत विशालदास महाराज, पं. देवकरण, संत गोविन्दाचार्य महाराज, सुदर्शन महाराज, दंडी सेवाश्रम के महाराजश्री एवं दंडरोआ धाम के संतश्री के साथ अनंतनारायण मीणा, उल्का यादव, पं जियालाल शर्मा, प्रकाश चित्तोड़ा, वरिष्ठ पत्रकार विवेक चोरसिया, कवि दिनेश दिग्गज राजेश कुशवाह,  देवदत्त शर्मा,आशुतोष मीणा, पं गोपाल दवे, पं दिनेश रावल, डॉ निशचल यादव, पं नागेश शर्मा, सुभाष सोनी, पं राम शुक्ल आदि नगर के गणमान्यजन सम्मलित हुए। संचालन पं. गौरव उपाध्याय ने किया एवं आभार पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने प्रकट किया।

समिति के आवाहन पर देश विदेश में भी लोगों ने सूर्य अर्ध्य दिया। न्यूयार्क अमेरिका के साथ राजस्थान के दलोट प्रतापगढ़ कोटा क़दवाली आदि नगरों में भी सूर्य अर्ध्य दिया गया।
फोटो – नीदरलेंड की राजधानी एम्सटर्डम में सूर्य को अर्ध्य देती उज्जैन की बेटी दृष्टि पांडे।

————————————————————————————————————————————————————————————-

हरसिद्वि भक्त मंडल का नवसंवत नववर्ष पर्व विक्रम संवत 2079 सम्पन्न
उज्जैन-श्री हरसिद्धि भक्त मडंल के तत्वाधान मे नवसंवत नववर्ष पर्व गुडीपडवा विक्रम संवत 2079 हरसिद्धि प्रागंण विक्रमादित्य सभागृह मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अतिथि पुर्व सिहस्थ प्रभारी माखनसिंह,सुरेन्द्र चतुर्वेदी,महाकाल मंदिर समिति के सदस्य प्रदीप गुरू,राजेन्द्र शर्मा,राम शर्मा,रवि शुक्ला के आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ प्रारंभ मे अतिथियो द्वारा वीर सम्राट विक्रमादित्य के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुजन किया। अतिथियो द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार श्री राम दवे को नवसंवत नव विचार संगोष्ठी सम्मान प्रदान किया एवं नूतन वर्ष अभिनंदन का वार्षिक कैलेण्डर का  अतिथियो हरसिद्वि भक्त मंडल के पदाधिकारियो द्वारा विमाचन किया गया महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के नवनियुक्त सदस्य प्रदीप गुरू,राजेन्द्र गुरू,राम गुरू का स्मृति चिन्ह प्रदानकर सम्मान किया गया
भक्त मडंल के प्रवक्ता विरेंद्र शर्मा ने जानकारी मे बताया कि चैत्र नवरात्रि विक्रम नवसंवत के प्रथम दिन माॅ हरसिद्वि को भोग प्रसादी का वितरण किया गया श्री हरसिद्वि भक्त मंडल के 48वाॅ नुतन वर्ष मे प्रवेश करने जा रहा है इस अवसर पर सभी अतिथियो द्वारा समा्रट विक्रमादित्य के वैभव की गाथा का स्मरण एवं प्रकटोत्सव पर अपने उद्बोधन दिये कार्यक्रम मे भक्त मंडल के पदाधिकारी शिवनारायण चैबे,राजेन्द्र जोशी,ज्ञानेश्वर दुबे,रमेश दुबे,नरेन्द्र उपाध्याय,ज्ञानसिंह कुशवाहा,पवन नागर,संतोष जाधव,प्रमेन्द्र यादव,आदेश पांचाल,अभिजित दुबे,राजेश अख्ंाड,श्रीमती अंजना शुक्ला,कल्पना नायक,वर्षा जोशी,प्रवीणा वाधेका ,अर्चना ज्ञानी आदि मौजुद थे कार्यक्रम का संचालन अवधेश माथुर ने किया आभार जगदीश शर्मा ने माना।