ब्राह्मण वेशभूषा में फरसा लेकर जाएंगे ‘द कश्मीर फाईल्स’ देखने

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) क्षिप्रा किनारे स्थित रामघाट कुंभपेड़ी पर विराट श्री राम प्रतिमा स्थापना समिति एवं भगतसिंह सेवा समिति के प्रति मासिक संकल्प पर दीपोत्सव कर श्रीराम जी की आरती एवं स्तुति की गई एवं द कश्मीर फाईल्स फिल्म देखने का आव्हान किया। साथ ही तय किया कि फिल्म देखने ब्राह्मणजन ब्राह्मण वेशभूषा में फरसा लेकर जाएंगे।

भाद्रमास कृष्ण पक्ष द्वितीया को अयोध्या में भव्य मन्दिर निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया था। उसी तिथि से हर मास में कृष्ण पक्ष की द्वितीया को सतत दीपोत्सव किया जा रहा है। इसी तारतम्य में चैत्र मास कृष्ण पक्ष द्वितीया को दोनों संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में पवित्र संकल्प की प्राप्ति हेतु रामघाट कुंभपेडी पर दीपोत्सव कर भगवान श्री रामजी की आरती एवं स्तुति की गई। कार्यक्रम में द कश्मीर फाईल्स देखने हेतु समस्त सनातन बंधुओ से अखिल भारतीय ब्राह्मण समाजतीर्थ इकाई, रामघाट तीर्थ पुरोहित सभा, क्षिप्रा आरती महासभा एवं कार्यकारी दोनों संस्थाओं द्वारा आह्वान कर पत्रक वितरण किये गये। कार्यक्रम संयोजक पंडित अम्रतेश त्रिवेदी के अनुसार मुख्य अतिथि पूर्व निगम सभापति सोनू गहलोत, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र चतुर्वेदी की गरिमामय उपस्थिति के साथ ही अनिल त्रिवेदी, रविन्द्र जोशी, गौरव उपाध्याय (धर्माधिकारी), अजय जोशी, वेदप्रकाश त्रिवेदी, मोहित त्रिवेदी आदि सहित समिति सदस्य एव तीर्थ पुरोहित गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य गौरव उपाध्याय ने किया। पूजन विधि पंडित वेदांत व्यास के आचार्यत्व में संपन्न हुई।