डबल इंजन की सरकार को  जनता ने दिया आशीर्वाद, अब तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी: मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम  गुरुवार को सामने आ गए है। पांच में से चार राज्यों में भाजपा की लहर है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर  में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। यूपी समेत चार राज्यों में मिली प्रचण्ड जीत से मध्य प्रदेश  में भी भाजपा के नेताओं व समर्थकों में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यकर्ता डोल बजाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मना रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय पंडित दीनदयाल परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओ ने  उत्सव मनाया।

चार राज्यों में पार्टी को मिली जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए आज के दिन को ऐतिहासिक बताया है। सीएम शिवराज ने विधानसभा में मीडिया से बातचीत करते हुए विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में मिली जीत पर कहा कि इन चुनाव परिणामों से साफ हुआ कि तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी। आतंक और गुंडागर्दी फैलाने वालों का अब राजनीति में स्थान नहीं है। यह चुनाव संप्रदायवाद और जातिवाद से ऊपर उठा है।

मोदी जी के प्रति विश्वास और डबल इंजन की सरकार को जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया। उन्होंने चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने का परिणाम है। अब स्पष्ट है कि तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी। सीएम शिवराज ने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा चार राज्यों में महाविजय की ओर बढ़ रही है। यह हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत है।

——————————————————————————————————————————————————————————————–

बंदीछोड़ हनुमान के दरबार में ढोल-ढमाकों के साथ मनाई खुशियां – प्रधानमंत्री मोदी व योगी आदित्यनाथ को बधाई भी प्रेषित की

उज्जैन। विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में भाजपा की जीत पर गुरुवार को उज्जैन कोर्ट परिसर में वकीलों ने भी खुशियां मनाई।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक लोकेंद्र मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर बाद जैसे ही चुनाव परिणाम स्पष्ट हुए वकीलों में खुशी छा गई और कोर्ट परिसर में स्थित बंदीछोड़ हनुमान मंदिर प्रांगण में सभी ने एकत्रित होकर ढोल-ढमाकों के साथ पटाखे जलाए व मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।

इस अवसर पर अभिभाषक रामलोटन मिश्रा, मिश्रीलाल, शिवेंद्र तिवारी, सुरेंद्र मेहता, विजय पटेल, सुनील चौहान, संजय गोयल, महिपाल सर, ओम प्रकाश पाठक, आशीष सोलंकी, प्रमोद शर्मा, गणेश पटेल, नवीन पंड्या आदि मौजूद थे। अभिभाषकों ने चुनाव में जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उज्जैन से बधाई भी प्रेषित की है।

———————————————————————————————————————————————————————————–

यह सत्य होता दिख रहा, जनता जनार्दन भारत को कांग्रेस मुक्त करती जा रही-मंगेश श्रीवास्तव
उज्जैन। देश के चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर भाजपा के नगर जिलाध्यक्ष विवेक जोशी को भाजपा लोकशक्ति भवन कार्यालय पर पहुंचकर भाजपा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के नगर जिला सहसंयोजक मंगेश श्रीवास्तव ने पुष्पमाला पहनाकर एवं उनसे गले मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


भाजपा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के नगर जिला सहसंयोजक मंगेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज यह सिध्द होते जा रहा है कि जनता द्वारा कांग्रेस पार्टी भारत मुक्त होती जा रही है। उत्तरप्रदेश में आजादी के बाद अगर कोई पार्टी दोबारा सत्ता में आई है तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस नारे को जनता सत्य साबित कर रही है कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास। साथ ही साथ चारों राज्यों में उत्तरप्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर में कमल खिला है। इस पर भाजपा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के नगर जिलासहसंयोजक मंगेश श्रीवास्तव, सुरेश गिरी, मोहन जायसवाल, ओम अग्रवाल, दिनेश प्रजापत, हरिओम मीणा, धर्मेन्द्र परिहार, राकेश श्रीवास्तव ने बधाई दी।