समर्पण को मिला सम्मान,हीरू कप्तान बने मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  क्रिकेट और क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रगति और विकास के लिए लगभग 35 वर्षों से सक्रिय व समर्पित,खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत, संभागीय क्रिकेट संगठन उज्जैन के सचिव सुरेंद्र काबरा (हीरू कप्तान) को मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन M.P.C.A. का आजीवन सदस्य मनोनित किया गया |
उज्जैन संभाग में क्रिकेट की बेहतरी के लिए तीन दशकों से भी ज्यादा के  सतत समर्पण को MPCA द्वारा उचित सम्मान दिए जाने पर उपकेश्वर ग्रुप ने  आभार व्यक्त किया व ग्रुप के विनोद यादव ने कहा कि हीरू कप्तान के मार्गदर्शन में हमारे खिलाड़ी नित नई उपलब्धियाँ हासिल करेंगे एवं संभाग में क्रिकेट के विकास को और गति मिले | श्री कप्तान के मनोयन पर ग्रुप के विजय बांगड़,उमेश सिंह ठाकुर,सोहन सिंह ठाकुर,कौशल परमार,गौरी परुलेकर,अभिषेक सिसोदिया,विजय यादव,सुरेन्द्र भाटी,उमेश परमार,रुपेश प्रजापत आदि ने शुभकामनाए दी |