महाशिवरात्रि पर दोपहर में हुई भस्म आरती,पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने भी भाग लिया 

उज्जैन 02 मार्च।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)   महाशिवरात्रि पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस बार भी दोपहर में 12 बजे से 2 बजे के बीच भस्म आरती का आयोजन किया गया। इसके पूर्व प्रात: 6 बजे सेहरा आरती हुई व प्रात: 11 बजे से सेहरा उतारना प्रारम्भ किया गया। दोपहर की भस्म आरती में महन्त विनीत गिरी, प्रदीप पुजारी सहित अन्य पुजारियों द्वारा विधि-विधान से भस्म आरती की गई। दोपहर की भस्म आरती में पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने भी भाग लिया। इस अवसर पर कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, एडीएम संतोष टैगोर आदि व्यवस्थाओं के निरीक्षण में लगे रहे।