आजादी के 70 साल बाद पहली बार सांसद के प्रयासों से डबल इंजन सरकार द्वारा उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र को इतनी बड़ी राशि प्राप्त हुई,सामाजिक संस्थाओ ने किया अभिनंदन 

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने 6247 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली विभिन्न सड़कों के 11 पैकेज का शिलान्यास उज्जैन में किया। भाजपा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के नगर जिला सहसंयोजक मंगेश श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि को आजादी के 70 साल बाद उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र में सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं दशहरा मैदान स्थित सांसद कार्यालय पर पहुंचकर सांसद अनिल फिरोजिया का इस उपलब्धि पर अभिनंदन किया।

भाजपा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के नगर जिला सहसंयोजक मंगेश श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद पहली बार सांसद फिरोजिया के प्रयासों से डबल इंजन सरकार द्वारा उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र को इतनी बड़ी राशि प्राप्त हुई। डबल इंजन की सरकार जो हमारे प्रदेश में है, उसी के कारण आजादी के बाद उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र में इतनी बड़ी राशि सड़कों के निर्माण हेतु भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उज्जैन में आकर केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी एवं प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान, उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया के नेतृत्व में जो उज्जैन संभाग की सभी प्रमुख एवं क्षेत्रों की सड़कों के निर्माण हेतु केंद्र द्वारा जो राशि दी गई, इसी को हम कहेंगे डबल इंजन की सरकार से वहीं जनता का एवं नागरिकों का विकास सुनिश्चित है। मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री ने 6247 करोड़ रुपये की लागत की 11 विभिन्न सड़कों के पैकेज का शिलान्यास किया जिसमें उज्जैन-देवास फोरलेन चौड़ीकरण 992 करोड़ लम्बाई 41 किलो मीटर। उज्जैन-झालावाड़ टूलेन पेव्ड शोल्डर के साथ सड़क 498 करोड़ 134 किलो मीटर। उज्जैन-बदनावर फोरलेन 1352 करोड़ 69 किलो मीटर। जीरापुर-सुसनेर मप्र राज्य सीमा तक टूलेन 240 करोड़ 46 किलो मीटर। उज्जैन-गरोंठ पैकेज-1 फोरलेन 1034 करोड़ 42 किलो मीटर। उज्जैन गरोंठ फोरलेन पैकेज-2 998 करोड़ 48 किलो मीटर। उज्जैन-गरोंठ पैकेज-3 952 करोड़ 46 किलो मीटर, सीआईआरएफ अन्तर्गत। बही-बालागुढ़ा-अंबाव-कनघट्टी-उगरान मार्ग 26 करोड़ 25 किलो मीटर। बरोठा-सेमल्या-चाऊ 36 करोड़ 18 किलो मीटर, भादवा माता-सरवानिया। महाराज-जावद-अठाना-चडोल मार्ग 77 करोड़ 48 किलो मीटर। जवासियापंथ-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज 42 करोड़ 17 किलो मीटर शामिल है।

अजा मोर्चा ने किया स्वागत 

अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा चौहान के नेतृत्व में अजा मोर्चा के सेकडो कार्यकर्ताओ ने सांसद अनिल फिरोजिया के निवास पर पहुच कर साफा व पुष्प माला पहना कर उपरोक्त  उपलब्धि पर अभिनंदन किया।