कायस्थ समाज के लोगों एवं परिवारों की गणना का शुभारंभ,ट्रस्टीगणों ने किया श्री माथुर का अभिनंदन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास ट्रस्ट के फाउंडर एवं हाईकोर्ट के पूर्व अधिवक्ता आनंद मोहन माथुर ने अंकपात स्थित कायस्थ समाज के चित्रगुप्त मंदिर मंदिर पर भगवान चित्रगुप्त का पूजन अर्चन किया। साथ ही आनंद मोहन माथुर के करकमलों से कायस्थ समाज के घर-घर जाकर कायस्थ समाज के लोगों एवं परिवारों के सदस्यों की गणना का शुभारंभ किया गया।

चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास ट्रस्ट के नगर जिला मीडिया प्रमुख मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि चित्रगुप्त सार्वजनिक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव एवं सभी ट्रस्टीगणों द्वारा आनंद मोहन माथुर एवं कृष्णमंगल कुलश्रेष्ठ का कायस्थ समाज के नगर जिला एवं सार्वजनिक ट्रस्ट की ओर से मंदिर कार्यालय में भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर एवं शाल, श्रीफल, पुष्पमाला भेंट कर दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर सार्वजनिक न्यास ट्रस्ट मंदिर के ट्रस्टीगण भरत सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव, त्रिलोक निगम, अनिल श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, चंद्रमोहन कुलश्रेष्ठ, आशीष निगम, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मंगेश श्रीवास्तव, ब्रजेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ, निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, पल्लवी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।इस मौके पर चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास ट्रस्ट के सारे ट्रस्टीगणों ने जिलाध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई।