भारत रत्न पंडित मालवीय, भारत रत्न वाजपेई की जयंती अपंग आश्रम में मनाई नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)   सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ईश्वर दूत हजरत ईसा अलैहिस्सलाम, भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय, भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर महाकाल मार्ग स्थित अपने आश्रम में आश्रमवासियों की सेवा कर उन्हें दूध, फल ब्रेड का वितरण कर मनाई। साथ ही संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं सचिव धर्मेन्द्र राठोड़  का अभिनंदन किया गया।

संयोजक हाजी फजल बैग एवं उपाध्यक्ष समीर उल हक ने बताया संस्था द्वारा आश्रम वासियों की सेवा कर उन्हें दूध, ब्रेड, फल का वितरण किया गया। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित राजेश त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा सर सैयद वेलफेयर सोसाइटी निरंतर इकबाल उस्मानी के नेतृत्व में समाज सेवा  में शहर में अग्रणी भूमिका का निर्वाहन करती आई है और आगे भी आशा है के संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष जयसवाल एवं धर्मेन्द्र राठोड़ नेतृत्व में संस्था समाज सेवा में मील का पत्थर बनेगी। विशेष अतिथि के तौर पर शिक्षाविद सादिक मंसूरी, मौलाना नासिर नदवी, डॉ कलाम सोसायटी के अध्यक्ष समीर खान, युवा मंच के अध्यक्ष संजय जोगी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर काजी खलीकुर्रहमान ने करते हुए अपने  अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संस्था समाज सेवा मैं अनेक सेवा कार्य निरंतर करती जा रही है जो अन्य संस्थाओं के लिए आईना है। नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं सचिव धर्मेन्द्र राठोड़ का साफा पहनाकर, शाल ओढ़ाकर, पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर रफीक खान, जमीर अबास, खोजेमा चांदा भाई वाला, संजय जोगी, शरीफ खान, दीपक पांडे, मोहम्मद इमरान, अशरफ पठान, कमर अली, रामचंद सोलपंखी, शकील अहमद गुट्टी, मंसूर खान, हाजी मोहम्मद अली भाई रंगवाला, दिनेश सोलपंखी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन ने किया एवं आभार उपसंयोजक हाजी फजल बैग ने माना। जानकारी प्रवक्ता आई.एच.उस्मानी ने दी।