युवा जागृति मंच, आजाद ग्रुप के कवि सम्मेलन में शहर के कवि सम्मानित

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) आजाद साहित्यिक ग्रुप द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में कविता व गीतों की बौछार रही। 5 घंटे तक साहित्य धारा अविराम रही। श्रोताओं ने जमकर आनंद लिया। कृष्ण राधा के प्रेम को लेकर जब संचालक अकेला जी ने कहा सुनो राधा हमारे प्रेम का परिणाम आएगा, मुझे जब भी पुकारोगे तुम्हारा श्याम आएगा। मुझे सब लोग पूजेंगे, मुझे सब लोग मानेंगे, हमारे नाम के पहले तुम्हारा नाम आएगा। मुक्तक पर जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट हुई।

सर्वप्रथम मां सरस्वती की स्तुति कवि डॉ. ओम बैरागी ने की। जीवाजी गंज थाने के सामने स्कूल के सभागार में दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ काव्य पाठ शाम 6 बजे तक चला। अध्यक्षता शेखर जैन ने की। मुख्य अतिथि विक्रम वि. वि. सीनेट सदस्य राजेश सिंह कुशवाह, विशेष अतिथि राजेश बोराणा थे। आमंत्रित अतिथि वरिष्ठ कवि अशोक भाटी, दिनेश दिग्गज, सतीश सागर, राहुल शर्मा व प्रेम पथिक के साथ, दौलत खेम चंदानी, प्रोफेसर अप्रतुल शुक्ल, राजेंद्र जैन, राजेश अजंता, श्रीकांत तरल, विजय शर्मा गोपी, शुभम शर्मा, नंदकिशोर पांचाल, पंकज प्रताप सिंह पंवार, हरदीप दायले, मयूर ऋतुराज ने रचनाओं का पाठ किया।
कवि सम्मेलन के दौरान मुकेश जोशी को ‘व्यंग्य भूषण सम्मानÓ, सुरेंद्र सिंह सर्किट को ‘हास्य भूषण सम्मानÓ, सुगनचंद जैन को ‘हास्य सुमन सम्मानÓ से अलंकृत किया गया। आयोजन में प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. रेवाचंद शेवारमानी की पुण्य तिथि पर सिंधी भाई बंध पंचायत द्वारा उपस्थित रचनाकारों का स्मृति चिन्ह के साथ पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया। श्रोताओं के रूप में सुखराम सिंह तोमर, अर्जुनसिंह राणा, कमल कोचर, विजय नीमा, प्रसन्न जैन विवेक शर्मा, अनिल गुप्ता, नवीन कांकरिया सहित कमलेश कुशवाहा व गोपाल नामदेव आदि ने अपनी उपस्थिति से सम्मान समारोह की शोभा बढ़ाई। संचालन कवि गीतकार नरेंद्र सिंह अकेला ने किया। आजाद ग्रुप के सक्रिय सदस्य गौरी शंकर दुबे ने सभी अतिथियों व कवियों का आभार माना। जानकारी अनिल पांचाल सेवक उज्जैन ने दी।