कर सलाहकार संघ उज्जैन द्वारा दिवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) कर सलाहकार संघ उज्जैन द्वारा होटल गंगा, देवास रोड पर दिवाली मिलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में संस्था के सदस्य सपरिवार उपस्थित हुए। कार्यक्रम में संस्था द्वारा संस्था के सदस्यों व परिवारजनों की पिछले वर्ष में किये गए विशेष उपलब्धियों हेतु सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था द्वारा सभी सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किये। अध्यक्षता, अध्यक्ष अनिल दलाल ने की। संचालन सचिव सौरभ माहेश्वरी ने किया। आभार सह सचिव आशीष महेश्वरी ने माना।