गरबों से की माता त्रिपुरसुंदरी की आराधना अखिल भारतीय औदीच्य महासभा, अवंतिका संस्कार परिवार का मातृशक्ति के साथ संयुक्त प्रयास

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  अखिल भारतीय औदीच्य महासभा, अवंतिका संस्कार परिवार व महिला इकाई के संयुक्त प्रयास से माता त्रिपुरसुंदरी की आराधना स्वरूप गरबों का आयोजन किया गया।

इस आयोजन के अंतर्गत की गई महाआरती में महामंडलेश्वर शैलेशानंद महाराज, श्री अवंतिका संस्कार के आचार्य पंडित मीतेश पांडे, मातृशक्ति गिरिजा देवी ठाकुर, सोहन पंड्या, विजय व्यास, पं. अंशुल द्विवेदी, पं. राकेश रावल, पं. रितेश रावल, सुषमा व्यास, सोनू त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। गरबा संयोजक अंजु शास्त्री के मार्गदर्शन में महाकाल ग्रुप की गरिमा द्विवेदी, नृत्य संस्कृति ग्रुप की वीणा व्यास, श्री राधा कृष्ण ग्रुप से राधा त्रिवेदी, कात्यानी ग्रुप ऊर्वशी त्रिवेदी, हरसिद्धि ग्रुप सविता पंड्या, कविता फैशन ग्रुप कविता त्रिवेदी, भागसीपुरा गर्ल्स ग्रुप वंशिका पंड्या, अभिलाषा ग्रुप से अंजू शास्त्री के साथ ही सभी गरबे ग्रुप ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राकेश पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि, शिवनारायण जागीरदार पूर्व मंत्री, बालकृष्ण पंड्या, प्रकाश भैया मंत्री प्रतिनिधि, जितेंद्र पटेल सरपंच, अभिजीत अवस्थी सरपंच, डॉ एसके पाठक, श्याम सुंदर ठाकुर, निशिकांत व्यास, राजेंद्र शर्मा, नेताजी जगदीश शर्मा, मौजूद रहे। संचालन राहुल पंडया, धर्मेंद्र शर्मा एवं दीपक मेहता ने किया।