सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध कालोनियां काटने वाले कॉलोनाइजर के मकानों पर गुरूवार को भी जारी रही मुहिम

उज्जैन:(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी     2016 के बाद सिंहस्थ क्षेत्र में जो कॉलोनिया अवैध रूप से निर्मित हुई है और जिन कॉलोनाइजरो द्वारा उक्त कॉलोनियों को बनाकर बेचा गया है इन पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश कलेक्टर महोदय द्वारा दिए गए थे, इसी क्रम में बुधवार को खिलचीपुर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कार्यवाही करते हुए गोवर्धन पिता आत्माराम द्वारा सिंहस्थ क्षेत्र में कॉलोनी काटी गई साथ ही स्वयं के द्वारा भी बिना अनुमति के अवैध रूप से अपने मकानों का निर्माण किया गया था, उक्त भवन को हटाने की कार्यवाही गुरूवार को भी जारी रही। भवन स्वामी को सूचना पत्र जारी करते हुए भवनों की अनुमति पत्र मांगे गए थे जिस के क्रम में भवन स्वामी द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नगर निगम ने पुलिस प्रशासन के समन्वय के साथ मकानों को हटाने की कार्यवाही की गई।