विधिवत पूजन कर 51 तरह के सुगंधित पौधे गोवर्धनधाम उद्यान में रहवासियों ने रोपे

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  श्री गोवर्धनधाम रहवासी कल्याण समिति की महिला विंग द्वारा गोवर्धनधाम कॉलोनी के उद्यान में सुगंधित पौधों का रोपण किया गया।महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव ने यह आयोजन किया। इस दौरान उद्यान में अलग-अलग प्रकार के 51 पौधें रोपे गए। इस अवसर पर महिला विंग की पदाधिकारी श्रीमती कीर्ति मोढ़, नीना भाटी, पुष्पा मंत्री, सीमा माहेश्वरी, मनोरमा माहेश्वरी, अलका चित्तौडा आदि भी उपस्थित थी। सभी महिलाओं ने भी पौधें रोपे। पौधारोपण करने से पूर्व इन पौधों का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्याम माहेश्वरी द्वारा उनकी पोती तनिष्का के जन्मदिन पर शिव प्रिय बिल्वपत्र का पौधा लगाया। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री गोवर्धनधाम रहवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष इकबालसिंह गाँधी, संरक्षक प्रकाश चित्तौड़ा,  सुरेश मोढ़, अशोक भाटी, अशोक गुप्ता, सुनिल माहेश्वरी, दिनेश रावल, केशव बजाज, कैलाश मुन्दड़ा, लीलाराम चंदनानी सहित कई गणमान्य रहवासीगण भी उपस्थित थे। संचालन समिति के सचिव उमेश गुप्ता ने किया।