राष्ट्रीयता के रंग में रंगे भगवन महावीर

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) श्री महावीर तपोभूमि में महामस्तकाभिषेक 2019 बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मुनी प्रज्ञा सागर जी महाराज के आशीर्वाद से मनाया गया जिसमें देशभर से लोग  श्री महावीर तपोभूमि पहुंचे एवं वहां के संपूर्ण कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें विशेष तीन रंग की राष्ट्रीय ध्वज के रंगों का अभिषेक मुख्य रहा। सर्वप्रथम मुनि श्री प्रज्ञा सागरजी महाराज के प्रवचन ऑनलाइन एवं लाइव प्रारंभ कर्नाटक से प्रारंभ हुए जिसमें मुनिश्री ने संपूर्ण तपोभूमि पर आए हुए सभी लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया एवं श्री महावीर तपोभूमि पर महामस्तकाभिषेक से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की एवं भगवान के अभिषेक का महत्व भी समझाया।
मुनिश्री प्रगल्भ सागर जी महाराज नए प्रवचन में कहा कि आज का व्यक्ति हर काम वृषभा विमान से करता है उसका मन कहीं और रहता है और कार्य कुछ और करता है जभी तो सफलता मिलना मुश्किल हो जाता है। ताली बजाने में भी कंजूसी करता है क्योंकि उसके एक हाथ में मोबाइल रहता है और दूसरा हाथ मोबाइल की स्क्रीन पर बटन दबाने में लगा रहता है। उपाध्याय श्री विप्रणत सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि महावीर स्वामी के महामस्तकाभिषेक जैसे आयोजनों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बच्चों के माध्यम से दी जाती है और उनको धर्म के परिभाषाएं सिखाने के साथ साथ उनको आचरण भी सिखाना चाहिए इन प्रस्तुतियों से घर का वातावरण धार्मिक में हो जाता है और आगे चलकर धर्म की प्रभावना निरंतर फैलती चली जाती है। धर्म की प्रभावना के लिए मनुष्य को हर संभव कार्य करना चाहिए क्योंकि यदि मनुष्य धर्म के मार्ग पर चलेगा तो उसके लिए संसार के सभी मार्ग सरल हो जाएंगे।
मीडिया प्रभारी सचिन कासलीवाल के अनुसार मंच संचालन पं. श्रेयस जैन ने किया। प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण व झंडावंदन नवीन जैन एवं अशोक जैन चाय वाला व समस्त श्री महावीर तपोभूमि ट्रस्टीयों द्वारा किया गया। मंगलाचरण पं. श्रेयस जैन द्वारा प्रस्तुत करने के बाद दीप प्रज्ज्वलन अशोक जैन चायवाला ने किया। तत्पश्चात महाराज श्री को श्रीफल भेंट तपोभूमि परिवार द्वारा किया गया। पण्डित नंदकुमार द्वारा प्रातः 10ः40 बजे पुण्यार्जक परिवारों का सम्मान भी किया गया। तत्पश्चात प्रातः पाद प्रक्षालन व शास्त्र भेंट दोनों मुनिराजों को नवीन जैन गाजियाबाद ने किया व उनका स्वागत तपोभूमि परिवार द्वारा किया गया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक विशेष अभिषेक भी हुए जिसमें राष्ट्रीय ध्वज के कलर से यह अभिषेक हुआ जिस का सौभाग्य वीरसेन जैन परिवार उज्जैन को प्राप्त हुआ भी हुए।
 सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत श्री महावीर तपोभूमि में प्रज्ञा कला मंच एवं प्रज्ञा पुष्प मंच ने एक संयुक्त प्रस्तुति देते हुए जैन धर्म को एक सिद्धांत में बांधने के लिए एक विशेष प्रस्तुति दी और सभी मानव को मानवता का संदेश दिया वहीं प्रज्ञा बाल मंच के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा धर्म ध्वजा और राष्ट्रीय ध्वज आ के साथ एक संयुक्त प्रस्तुति दी जिसमें देश भक्ति के साथ साथ धर्म पर आधारित प्रस्तुति थी।