वृक्ष काटने वालो पर कार्यवाही नहीं होने से नाराज,कामधेनु सेना ने थाना प्रभारी के खिलाफ सोपा ज्ञापन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) विगत दिनों आरएसएस के सह संयोजक तथा राष्ट्रीय युवा हिन्दु वाहिनी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं कामधेनु सेना राष्ट्रीय गौरक्षा समिति के जिला प्रभारी ईश्वर गोस्वामी पिता भीमगिरी गोस्वामी, निवासी ग्राम नागावाडी, के साथ पुलिस थाना इंगोरिया के थाना प्रभारी अशोक शर्मा द्वारा  रिपोर्ट न लिखने व आरोपी पर कार्यवाही करने से मना कर दिया गया। जिससे क्षेत्र के सभी आरएसएस कार्यकर्ता व पदाधिकारियो में रोष व्याप्त है।

ईश्वर गोस्वामी ने बताया कि थाना इंगोरिया के थाना प्रभारी अशोक शर्मा का यह कृत्य निन्दनीय असहनीय होकर उनका तानाशाही रवैया दर्शित करता है। उन्होने सारे नियम कानून को ताक मे रखकर मनमाना कार्य किया गया। जिसके लिए वे दंड के पात्र है उनका कार्य निन्दनीय  है। इस संबंध में एक ज्ञापन पत्र श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम डॉ रविन्द्र वर्मा को सौपा  व मांग की गयी है कि पुलिस थाना इंगोरिया के थाना प्रभारी अशोक शर्मा को तुरन्त लाईन अटेच कर उनके खिलाफ विभागीय जांच करवाकर दंडित किया जावे।

ये है मामला :-

काशिगिरी व अभिषेक गिरी ने दिनांक 15.07.2021 को बडनगर के ग्राम नागावाडी में खेत पर लगे बबुल के वृक्षों को काट रहे थे जिसका ईश्वर गोस्वामी ने विरोध किया तो उपरोक्त लोगो ने ईश्वर गोस्वामी पर चाकू से हमला कर दिया था |