पिछले चौबीस घंटे में जिले की 3 तहसीलों में वर्षा दर्ज, जिले में औसत 124.2 मिमी वर्षा दर्ज

उज्जैन 29 जून।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)    पिछले चौबीस घंटे के दौरान उज्जैन जिले की तीन तहसीलों खाचरौद में 3, नागदा में 2 और बड़नगर तहसील में 8 मिमी बारिश हुई है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 29 जून की प्रात: तक जिले में औसत 1.6 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। इस वर्ष जिले में अभी तक औसत 124.2 मिमी वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार उज्जैन जिले में अभी तक उज्जैन तहसील में 83 मिमी, घट्टिया में 78, खाचरौद में 136, नागदा में 160, बड़नगर में 177, महिदपुर में 107, झारड़ा में 159 और तराना तहसील में 94 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन तहसील में 165 मिमी, घट्टिया में 128, खाचरौद में 155, नागदा में 159, बड़नगर में 213, महिदपुर में 152 और तराना तहसील में 272 मिमी वर्षा हुई थी। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 177.7 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी।

फ़ाइल् चित्र-