महामस्तकाभिषेक की तैयारियां जोरों पर

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री महावीर तपोभूमि सिद्ध क्षेत्र इंदौर रोड पर 26 जनवरी को महामस्तकाभिषेक होगा जिसमें देश भर से लोग सम्मिलित होंगे। महामस्तकाभिषेक को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संपूर्ण कार्यक्रमों को समायोजित करते हुए एक विशेष रूपरेखा बनाई। मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज के आशीर्वाद से श्री महावीर तपोभूमि पर प्रतिवर्ष महामस्तकाभिषेक 26 जनवरी को होता आया है जिसकी तैयारियां अब पूर्ण रूप लेने लगी है इस बार विशेष आकर्षण के साथ यह महामस्तकाभिषेक आयोजित होगा जिसमें संपूर्ण जैन समाज के साथ साथ देश भर से लोग सम्मिलित होंगे एवं मुनि राज्यों के सानिध्य में यह महामस्तकाभिषेक होगा। जिसमें कई सांस्कृतिक प्रोग्राम भी आयोजित किए जाएंगे।
मीडिया प्रभारी सचिन कासलीवाल के अनुसार प्रातः 9ः00 बजे सभी साधुओं की आहारचर्या होगी। मंच संचालन पं. श्री श्रेयस जैन करेंगे। प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण एवं 10ः10 बजे झंडावंदन नवीन जैन करेंगे। प्रातः 10ः20 बजे मंगलाचरण पं. श्रेयस जैन द्वारा किया जाएगा। प्रातः 10ः30 बजे दीप प्रज्ज्वलन अशोक जैन चायवाले करेंगे। प्रातः 10ः35 बजे महाराज श्री को श्रीफल भेंट तपोभूमि परिवार द्वारा किया जाएगा। पण्डित नंदकुमार द्वारा प्रातः 10ः40 बजे पुण्यार्जक परिवारों का सम्मान किया जाएगा। प्रातः 11 बजे पाद प्रक्षालन दो मुनिराजों का होगा। शास्त्र भेंट दो मुनिराजों को किया जाएगा। तत्पश्चात प्रवचन मुनि श्री प्रगल्भ सागर जी तथा उपाधयाय श्री विप्रणत सागर जी के होंगे। तत्पश्चात पण्डित नंदकुमार द्वारा अभिषेक विधि प्रारम्भ की जाएगी। पंकज जैन संगीतकार इंदौर द्वारा विशेष प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम होगा। महाअर्चना…सभी पुण्यार्जक परिवार द्वारा, छत्र चढ़ाने का सौभाग्य पुण्यर्जक परिवार को प्राप्त होगा। साथ ही  सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनके अलावा बाहर से आये अभी लोगों महाराज जी को श्रीफल चढ़वाकर करें।