श्री राजपूत करणी सेना की महारैली रविवार को,शामिल होगा संयुक्त ब्राह्मण समाज

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उज्जैन मेंआयोजित श्री राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना द्वारा दिनांक 21फरवरी 2021 को आयोजित महारैली नानाखेड़ा से प्रारंभ होगी और दशहरा मैदान में जनसभा के रूप में परिवर्तित होगी | सेना के पदाधिकारियों ने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि श्री राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना किसी भी जाति धर्म समाज के विरोध में नहीं है यह केवल उन के पक्ष में है जो वास्तविकता में गरीब है  व सरकारी योजनाओ से वंचित है |
श्री राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना द्वारा होने जा रही जनसभा में संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक कल्याण समिति उज्जैन द्वारा  बैठक आयोजित कर पूर्ण  समर्थन देकर महारैली वह सभा में भाग लेने का निश्चय किया गया है। संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक कल्याण समिति उज्जैन के समस्त पदाधिकारी गण एवं कल्याण की प्रस्तावित आयोजित मांगों के प्रति अपनी निष्ठा विश्वास एवं समर्थन व्यक्त करते हैं। आगे भी करते रहेंगे संयुक्त ब्राह्मण समाज कल्याण समिति पदाधिकारी गण श्री अजय मनोज रावत अध्यक्ष, अरुण पांडे जी शिक्षा प्रकोष्ठ ,गोपाल जी व्यास ,श्री प्रेम नारायण जी उपाध्याय, श्री अमित पंड्या जी ,मुक्तेश मनावत ,विशाल मेहता जी दीपक मेहता जी आभास शर्मा जी, आशाय शर्मा, श्री करणी सेना प्रमुख श्री ठाकुर जसवंत सिंह,  ईश्वर सिंह झाला, शुभम सिंह राजपूत नगर अध्यक्ष, ऋषिराज सिंह जिला मंत्री विजय पालसिंह भेरूगढ़,  प्रदेश सचिव गजेन्द्र सिंह चावड़ा संभागीय संगठन मंत्री आदि उपस्थित थे। जानकारी राज जोशी मीडिया प्रभारी ने दी।