‘धर्म और कर्म का परस्पर सम्बंध’ पुस्तक का विमोचन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)   स्पंदन सामाजिक एवं पारमार्थिक एवं शिक्षा समिति के तत्वावधान में संजय जैन गुरुजी का जन्मदिन सादगीपूर्ण भाव मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय, वास्तुविद, ज्योतिषी मैनेजमेंट गुरु एवं आर्ट लिविंग गाइड एनर्जी गुरु के साथ शिष्य मंडल जैन मंदिर वैष्णव मंदिरों के जीर्णोद्धारक कोरोना का पालन करते हुए धर्म की सरल शब्दों से ओतप्रोत ‘धर्म और कर्म का परस्पर सम्बंध’ पुस्तक का विमोचन कर वितरण किया गया। समय प्रबंधन के महत्व को बताते हुए अंग्रेजी अनुवाद को समझाया। मास्क एवं सेनेटाइजर, दुर्घटनाओं से बचने के लिए लाल स्टिकर, पर्यावरण संरक्षण हेतु कपड़ों की थैलियों, फल, मिठाई, वस्त्र वितरण किया गया। पूर्व पाषर्द रजत मेहता, बंटी भदौरिया, पूर्व न.नि. उपायुक्त रावत, बादल गुप्ता, राजेन्द्र मेहता दिल्ली से रोहित सक्सेना, देपालपुर से चौधरी परिवार, बड़नगर से सक्सेना मेम परिवार, इंदौर से कमल अग्रवाल, मयंक पाल परिवार, उज्जैन से हर्ष जुनेजा, प्रवीण शर्मा, सुनील मलिक, जेनेन्द्र जैन, दिलीप सोगानी ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशीर्वाद लिया। पं. शिव भट्ट, दिलीप उपाध्याय (चम्मू गुरु) का सम्मान किया गया। गुरु दीक्षा सभी शिष्यों ने ली। संचालन डॉ. संजीव जैन ने किया। आभार रवीन्द्र शर्मा ने माना। यह जानकारी काजल जैन ने दी।