शहरवासियो ने किया एक साथ स्वामी विवेकानंद जी की को नमन

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  स्वर्णिम भारत मंच युवा संगम 2021 संस्कृति एवं सम्मान समारोह उज्जैन के ह्रदय स्थल टावर पर संपन्न हुआ जिसमें शहर के प्रतिभावान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी साथ ही सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों का सम्मान हुआ,अयोध्या में राम मंदिर निर्माण उत्सव पर  श्री राम नाम धुन का कीर्तन उज्जैन के युवा संत श्री सुलभ शांतु गुरु  ने किया व कैबिनेट कृषिमंत्री  कमल पटेल ने मंच से कन्या पूजन किया,

इस दौरान श्री सुलभ शांतु गुरु, मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कमल पटेल, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया,विधायक एवं पूर्व मंत्री पारस जैन ,विधायक तराना महेश  परमार , जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुसमरिया , शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विवेक यादव ,रवि राय, सुरेंद्र मरमट राजेंद्र भारती, विशाल यादव, अमित श्रीवास्तव, एडवोकेट अशोक  यादव ,संजय सक्सेना सहित अतिथि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे..