देपालपुर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर पथराव,12 से ज्यादा लोग घायल

इंदौर।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) देपालपुर तहसील के ग्राम चांदनखेड़ी में राम जन्मभूमि निर्माण महोत्सव के उपलक्ष्य में निकली गई  रैली पर वर्ग विशेष समुदाय के लोगो ने पथराव किया। रैली में शामिल कुछ लोगों को चोटें लगने की जानकारी सामने आई है।
मंगलवार दोपहर हिंदूवादी संगठनों द्वारा अयोध्या के राम मंदिर के लिए मंदिर निर्माण निधि संग्रह करने के लिए रैली निकाली जा रही थी। वाहन से निकले लोगों पर वर्ग विशेष के कुछ लोगों से भगवान के नारे लगाने पर विवाद हो गया। जिसके बाद वर्ग विशेष के लोगों ने रैली पर पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही इंदौर से पुलिसफ़ोर्स मौक़े पर पंहुचा | पथराव से 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। मामले को लेकर डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि पत्थरबाजों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और रासुका की कार्रवाई की जाएगी। पत्थरबाजी की ये दूसरी घटना है,पहली घटना 25 दिसंबर को उज्जैन में बेगमबाग क्षेत्र में राम मंदिर निर्माण को लेकर धन संग्रह करने के लिए निकले हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की रैली पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी जिसके बाद उज्जैन जिला प्रशासन ने पत्थरबाजों के माकणों को जमीदोंज कर दिया साथ ही 40 लोगों पर मामला कायम कर 16 से ज्यादा लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।