भारत रत्न पं. अटल बिजारी वाजपेयी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  भाजपा विक्रमादित्य मंडल के इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 5 स्थित 90 क्वाटर में बूथ 52 पर शुक्रवार को भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। जिसमें अटलजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर गुलाब के फूल चढ़ाये गये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव ने की। मंगेश श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि पं. अटल बिहारी वाजपेयी विश्व पटल पर राजनैतिक मूल्यों और आदर्शों को स्थापित करने वाले राजनेता रहे। प्रधानमंत्री रहते हुए अटलजी ने भारत देश के स्वर्णिम युग की शुरूआत की जिसमें जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान नारे के साथ पोखरण परमाणु परीक्षण किया। भारत जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना, ग्रामीण अंचलों के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पड़ोस के रिश्तों को मधुर बनाने के लिए दिल्ली लाहौर बस सेवा की शुरूआत की। सर्व शिक्षा अभियान, आर्थिक विकास के लिए सूचना प्रोद्योगिकी, नई टेलीकॉम नीति, विनिवेश तथा मुख्यमंत्रियों के सम्मेलनों के आयोजन आदि निर्णयों ने भारत देश को विकासशील देशों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया, इसीलिए अटलजी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विक्रमादित्य मंडल के अध्यक्ष मनीष चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन जायसवाल, बुध्देसिंह सेंगर, विवेक उद्गीर, भरत शर्मा, प्रदीप पांचाल, रमेश अग्रवाल, सावन श्रीवास्तव, सुनील, डॉ. ईश्वरसिंह सिसौदिया सहित भाजपा के बूथ कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक गेहलोत ने किया।