नाथ सम्प्रदाय की जमीन पर बनी पंच पीर की समाधि पर वर्ग विशेष से जुड़े लोग हरा रंग कर रहे थे,साधु-संतों ने पुलिस में की शिकायत

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)   पीपलीनाका स्थित भर्तृहरि गुफा के पास नाथ सम्प्रदाय की निजी जमीन पर बनी पंच पीर की समाधि पर एक वर्ग विशेष से जुड़े लोग सपना आना बताकर यहां हरा रंग पोत रहे थे। इसकी जानकारी जब भर्तृहरि गुफा के महंत पीर योगी श्री रामनाथ महाराज को लगी तो उन्होंने गुफा के साधु-संतों के साथ वहां पहुंचकर इस पर आपत्ति दर्ज कराई।

पीर योगी श्री रामनाथ महाराज ने बताया कि यहां पर पुराने समय से पंच पीर की समाधि बनी हुइ है। और यह जगह नाथ सम्प्रदाय के मालिकाना हक आती है। कुछ वर्ग विशेष लोग यहां पिछले दो-तीन दिनों से आकर हरा रंग पोत रहे थे। इसकी जानकारी लगने पर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों एवं संबंधित थाना पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। महाराज ने बताया कि इन्हीं से जुड़े कुछ लोग एक-दो साल पहले भी यहां आकर इस तरह की हरकतें कर चुके हैं। जिनके खिलाफ शिकायत की गई थी। उस समय भी पुलिस ने संबंधित लोगों पर कार्रवाई की थी। जि जगह पर समाधि बनी है वह तथा उसके आसपास की खेत आदि की पूरी जमीन नाथ सम्प्रदाय अखाड़े की निजी है। इसका शासकीय रिकॉर्ड भी तहसील कार्यालय में दर्ज है। प्रशासन को इस पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने महाराज से चर्चा कर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की बात कही है। यह स्थान पुरातत्व सरंक्षण के अंतर्गत भी आता है। समय-समय पर विभाग के लोग यहां गुफा के महंत व साधु-संतों से अनुमति लेकर मौका-मुआयना भी करते रहते हैं। इस जगह पर किसी भी तरह का निर्माण या रंगाई-पुताई आदि पहले से ही प्रतिबंधित है।