एक सप्ताह से जारी अघोषित बिजली कटौती, सीहोर में रात को हजारों लोग सडक़ों पर उतरे

सीहोर।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) सीहोर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों  में एक सप्ताह से जारी अघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर ग्राम चंदेरी के सैकड़ों लोग रात 1 बजे सडक़ पर उतर आए। ग्रामीणों ने सीहोर-बिलकिसगंज-भोपाल मुख्य मार्ग पर मोमबत्तियां जलाकर और मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर चक्काजाम किया। हाथों में मशालें थामे लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच रात में 2 से 3 घंटे तक लगातार दो से तीन बार बिजली काटी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *