शंकराचार्य निश्चलानंदजी उज्जैन के दो दिवसीय प्रवास पर

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)  पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंदजी महाराज का पीठ के तीर्थपुरोहित पं. नारायण उपाध्याय धर्माधिकारी के आचार्यत्व में वेद मंत्रों से पुष्पार्चन किया गया।
पं. गौरव उपाध्याय के अनुसार जगद्गुरू के दो दिनी प्रवास के दौरान भक्तों ने उनके दिव्य प्रवचनों का लाभ लिया तथा दर्शन किये। इंदौर रवाना होने से पूर्व सोमवार को हरसिध्दि धर्मशाला में जगद्गुरू का वेद मंत्रों से पुष्पार्चन किया गया। इस अवसर पर पूर्व संभागायुक्त मोहन गुप्त, आचार्य सदानंद त्रिपाठी, पं. वेदप्रकाश त्रिवेदी, पं. यश जोशी, पं. गौरव उपाध्याय आदि उपस्थित थे।