नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस मनाया

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) महान क्रांतिकारी और हिंदू महासभा के वरिष्ठ नेता पं. नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस शुक्रवार को अखिल भारत युवा हिंदू महासभा प्रदेश कार्यालय अखंड महाकाल कॉलोनी जयसिंहपुरा में मनाया गया।
मीडिया प्रभारी पवन बरोलिया के अनुसार कार्यक्रम में गोडसेजी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीषसिंह चैहान, प्रदेश उपाध्यक्ष उदयसिंह राणा, प्रदेश कार्यालय मंत्री हरि माली, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सोनू यादव, उज्जैन नगर अध्यक्ष गौरव लावरै, अक्षय लाओरे, नगर महामंत्री उज्जैन कृष्णा परमार, अरविंद गुर्जर, अजय ठाकुर, कपिल जौहरी, लखन सारवान, लक्की माली, लखन माली, सोनू माली, संजय परमार, सागर माधोलिया, गगन माली, दीपक माली, बंटी माली, अरुण माली, विजय भाट मौजूद रहे।