मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर किसान हुए सम्मानित

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)1 नवंबर 2019 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कालिदास अकादमी में आयोजित उज्जैन संभाग से जैविक पद्धति और आधुनिक तरीके से खेती करने वाले गांव निनोरा के एक आधुनिक और सफल किसान जितेंद्र सिंह सोनगरा को कलेक्टर शशांक मिश्रा और एसपी सचिन अतुलकर के द्वारा सम्मानित किया गया |
कलेक्टर शशांक मिश्रा कहा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना करते है कि आज के इस  युग में किसान अच्छे से खेती करें और जैविक खेती करें जिससे कि लोगों में होने वाली बीमारियां खत्म हो जाए अगर किसान जैविक खेती करता है तो कैंसर जैसी बीमारियां से बहुत हद तक मुक्ति पाई जा सकती है वही किसानों ने बताया कि उद्यान विभाग के द्वारा समय समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है वह उनके मार्गदर्शन में जैविक उद्यानिक खेती की जा रही है उद्यान विभाग के उप संचालक वरिष्ठ अधिकारी के.एस.गुज्जर सुनील शिरशर्ट,अनिल पंचोली ,रमेश राठौर,हर्षित जादव और उद्यानिकी विभाग के रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी आरपी शर्मा  के मार्गदर्शन में जैविक खेती कर सफल हुए और सभी लोगों ने इनका आभार व्यक्त किया |