महाकाल मैदान में महादंगल, भिड़ेंगे 350 खिलाड़ी

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) सरस्वती विद्या मंदिर महाकालपुरम् में आज से अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु देशभर के 11 क्षेत्रों के 15 प्रदेशों राजस्थान, बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश, हरियाणा, नईदिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, केरल, उड़ीसा से अपने प्रदेश से गोल्ड मेडल प्राप्त कर अब राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने हेतु 350 खिलाड़ी शुक्रवार को उज्जैन पहुंच गए।
प्रचार प्रसार प्रभारी प्रदीप उपाध्याय के अनुसार विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान शिक्षा के साथ खेलों में देश के अन्य राज्यों से आगे बढ़ चुका है। कई विधाओं में यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन करता है। उसी तारतम्य में अखिल भारतीय कुश्ती का आयोजन 18 से 22 अक्टूबर तक सरस्वती विद्या मंदिर महाकालपुरम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन आज 19 नवंबर को प्रातः 9 बजे विद्यालय परिसर में होगा। यह प्रतियोगिता खेल संयोजक रणवीरसिंह चंडीगढ़ हरियाणा एवं विद्या भारती खेल परिषद के प्रांतीय सदस्य बलवंत भाटी के निर्देशन में संपन्न होगी। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक डाॅ. मोहन यादव होंगे। खेल अधिकारी कैलाश धनगर क्षेत्र शारीरिक प्रमुख एवं महाप्रबंधक, महेन्द्र भगत प्राचार्य सरस्वती विद्या मंदिर महाकालपुरम एवं प्रांतीय पर्यवेक्षक, प्रकाश धनगर प्रांतीय सचिव सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा रहेंगे।