संस्कृति, संस्कार, परंपराओं को सहेजने हेतु निकाली चुनरी यात्रा

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) विश्वहिंदू परिषद दुर्गावाहिनी मातृशक्ति द्वारा पशुपति नाथ मंदिर चामुंडा माता से स्त्री सशक्तिकरण के इस आधुनिक युग में अपनी संस्कृति, संस्कार, परंपराओं को सहेज कर धर्म और राष्ट्र के रक्षार्थ कृत संकल्पित शक्तिस्वरूपा नारी को और सक्षम, समर्थ शक्तिशाली बने, समाज से भू्रण हत्या, लव जेहाद जैसे विकार समाप्त हो एवं स्त्री सम्मान की पुनर्प्रतिष्ठा में बलवृध्दि हो इस हेतु चुनरी यात्रा निकाली गई।
विहिप जिलाध्यक्ष अशोक जैन चायवाला के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विहिप मालवा प्रांत की प्रांत संयोजिका पिंकी पंवार थीं तथा अध्यक्षता स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जया मिश्रा ने की। पशुपतिनाथ मंदिर प्रांगण में चुनरी यात्रा के पहले शस्त्र पूजन किया गया तत्पश्चात यात्रा प्रारंभ हुई तथा मां चामुंडा को चुनरी ओढ़ाकर आगे बढ़ी। क्षीरसागर, कंठाल, पटनी बाजार, महाकाल होते हुए हरसिध्दि मंदिर पहुंची, यहां माता को चुनरी ओढ़ाई। संचालन सहसंयोजिका लता रानी  चौहान ने किया। इस अवसर पर मातृशक्ति विभाग संयोजिका अनिता परिहार, जिला संयोजिका ऋतु कपूर, दुर्गावाहिनी विभाग संयोजिका सोनी गुप्ता, जिला संयोजिका आशा श्रीवास्तव, सहसंयोजिका लता रानी चौहान, जिला सहसंयोजिका स्वाती दीदी, विभाग मंत्री विनोद शर्मा, महेश यादव, सुमन माली, ओम पाटीदार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।