गरबों की भक्ति के साथ हुई मां दुर्गा की घटस्थापना

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) कालिदास अकादमी परिसर में रविवार रात नवरात्रि के प्रथम दिन से नवरंग डांडिया 2019 का भव्य शुभारंभ हुआ। मंच पर मां दुर्गा की घट स्थापना की गई तथा गरबों से माता की आराधना की गई। संस्था की 40 से अधिक बालिकाओं ने आकर्षक गरबों की प्रस्तुति से मां की आराधना की।
संस्था के अध्यक्ष राम भागवत के अनुसार संस्था द्वारा नवरंग डांडिया पिछले 10 वर्षों से किया जा रहा है। यह संस्था का 11वां वर्ष है। प्रतिवर्ष शहर की बालिकाओं द्वारा 9 दिनों तक गुजराती, राजस्थानी और अन्य भाषाओं के गीतों पर गरबों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाती है। संस्था के संस्थापक संरक्षक पूर्व मंत्री शिवनारायण जागीरदार का रविवार को जन्मदिन होने से नवरंग के मंच पर उनका धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। 9 दिनों तक बालिकाओं द्वारा आकर्षक गरबों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। संस्था के सचिव लाला जागीरदार, कोषाध्यक्ष उमेश चौहान, उपाध्यक्ष राजेश जारवाल, मुकेश यादव, गोविंद सोलंकी, योगेश ठाकुर, आजाद ठाकुर, शैलेन्द्र शर्मा, अनिल शर्मा, कुलदीप गेहलोत, वीरेन्द्र जाट, कन्हैयालाल वर्मा, महेन्द्र सोलंकी, प्रतीक पंकज भारती, संजय दिवटे संस्था के सभी पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित नवरंग डांडिया में शामिल होकर धर्मलाभ लें और गरबों की मनमोहक प्रस्तुतियां देखें।