प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शनिश्चरी अमावस्या व्यवस्था का निरीक्षण

उज्जैन:(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) कलेक्टर शंशाक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर और निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने शनिश्चरी अमावस्या के दृष्टिगत शनि मंदिर इत्यादि क्षैत्रों का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु निर्देशित किया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने शनि मंदिर क्षैत्र एवं घाटों की वर्तमान स्थिति को देखा और बढ़े हुए पानी तथा संभावित वर्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिये।
घाटों के निकट अपेक्षित बेरीकेटिंग, टेंट, शामियाना, महिला पुरूष के लिये पृथक पृथक चेंजिंग रूम, आवश्यकतानुसार पथ प्रकाश व्यवस्था, अस्थाई प्रकाश व्यवस्था समूचित सफाई व्यवस्था के साथ ही श्रृृद्धालुओं के मार्गदर्शन हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित किये जाने तथा जनसूचना हेतु माईक साउण्ड की व्यवस्था के भी निर्देशा दिये गए। प्रत्येक व्यवस्था में आम श्रृद्धालुओं की सुरक्षा को विशेष रूप से दृष्टिगत रखने के निर्देश दिये गए। मन्दिर परिसर में एवं घाटों के निकट भीड़ नियत्रंण एवं जन सुरक्षा हेतु पर्याप्त बेरीकेटिंग कर स्नान एवं दर्शन की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित किये जाने तथा श्रृद्धालुओं की सूचना हेतु माईक से अनाउंसमेंट कर मार्गदर्शन किये जाने के निर्देश दिये गए।