भगवान वामन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अखिल भारतीय भगवान वामन जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित भगवान वामन की मंगलवार को भव्य शोभायात्रा सुबह 10 बजे मंछामन गणेश मंदिर से निकाली गई जो शास्त्रीनगर, नीलगंगा, होते हुए अलखधाम स्थित भगवान वामनदेव मंदिर पहुंची जहां 1200 वर्ष पुरानी वामनदेव की प्रतिमा का सैकड़ों ब्राह्मणजनों ने ज्योतिषाचार्य पं. श्यामनारायण जी व्यास, पं. आशुतोष शास्त्री, जयशिव शर्मा के आचार्यत्व में अभिषेक, पूजन किया गया। इसके पश्चात आरती कर प्रसादी वितरण किया गया। यात्रा का मार्ग में कई जगह मंचों से स्वागत किया गया। यह जानकारी देते आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित अभिजीत दुबे एवं महासचिव पंडित  रितेश व्यास ने बताया कि यात्रा में भगवान वामन के स्वरूप बटुक बालक बग्घी में विराजित होकर निकले तो आगे बैंड, ढोल के साथ समाजजन ध्वज लेकर रिमझिम बारिश के बीच भगवान वामन का गुणगान करते हुए पैदल चल रहे थे। अखिल भारतीय भगवान वामन जन्म उत्सव समिति द्वारा दूसरे वर्ष में यह आयोजन किया गया। पंडित दुबे एवं पंडित व्यास ने बताया भगवान वामन विष्णुजी के पांचवे अवतार माने जाते हैं एवं उज्जैन में भगवान वामन देव का एक मात्र प्राचीन मंदिर अलखधाम में है जहां 1200 वर्ष पुरानी प्रतिमा है। यात्रा में जियालाल जी शर्मा, रामेश्वर दुबे, महेश पुजारी, अजय रावत, राकेश तिवारी, राजेश व्यास, सुरेंद्र चतुर्वेदी, शिवनारायण शर्मा, रवींद्र भारद्वाज, देवेंद्र पुरोहित, शिवेंद्र तिवारी, दिनेश रावल, सुनील तिवारी, योगेश व्यास, सुभाष शर्मा, सुदीप व्यास, नवीन पंड्या, अनोखीलाल शर्मा, विशाल राजोरिया, रामगोपाल शर्मा, योगेश शर्मा, विजय व्यास, तरुण उपाध्याय, रूपम व्यास, आकाश तिवारी, वीरेंद्र त्रिवेदी, अजय त्रिवेदी, सीपी जोशी, राकेश पाठक, ओम जोशी, आशुतोष शास्त्री, अभिषेक शर्मा, मनीष शर्मा, कृपाशंकर पांडेय, अरुण पांडे, आनंद बाजपाई, प्रशांत तिवारी, देवकीनंदन जोशी, केके मोदी, प्रेम मिश्रा, अमित त्रिवेदी, घनश्याम पप्पू शर्मा, कैलाश तिवारी, अजय त्रिवेदी, सतीश शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश दुबे, देवकीनंदन जोशी, प्रेम कुमार सहित महिला मंडल में श्रीमती रानी दुबे, आरती व्यास, अंजू शास्त्री, श्रद्धा व्यास, माया त्रिवेदी, चेतना व्यास, अपेक्षा शुक्ला, ममता मिश्रा, सुकृति व्यास, साधना उपाध्याय, यशोदा शर्मा, कौशल दुबे सहित सैकड़ों समाजजन शामिल हुए।