उज्जैन:(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उज्जैन शहर में सिंहस्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्गों के चौड़ीकरण कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने शुक्रवार सुबह दो तालाब से टैगोर मार्ग तक प्रस्तावित 18 मीटर चौड़े एवं लगभग 1 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसी को दिए।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने दो तालाब चौराहे पर स्वीकृत ड्राइंग एवं डिजाइन के अनुरूप मार्किंग करने तथा मार्ग चौड़ीकरण से संबंधित सभी घटकों पर समानांतर रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिल्डिंग लाइन, पेयजल लाइन, सीवर लाइन सहित अन्य आवश्यक कार्यों को चरणबद्ध तरीके से समय पर पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। सभी संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में शेष कार्य पूर्ण करें, ताकि सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के अनुरूप मार्ग को व्यवस्थित एवं सुगम बनाया जा सके।
