अमर शहीद टी आई दिलीप पुरी  को उज्जैनवासियों ने दी  श्रद्धांजलि, शराब माफियाओं द्वारा की गई निर्मम हत्याकांड की त्वरित एवं निष्पक्ष CBI जांच हेतु मांग

उज्जैन l(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) शहिद मंच उज्जैन, दसनाम गोस्वामी समाज, मध्य प्रदेश द्वारा अमर शहीद टी आई दिलीप पुरी गोस्वामी को टावर चौराहे पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथी ही इस मामले में शराब माफियाओं द्वारा की गई निर्मम हत्याकांड की त्वरित एवं निष्पक्ष CBI जांच हेतु मांग की गई

कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष महंत राजेंद्र भारती ने कहा कि खातेगांव थाना प्रभारी (टी.आई.) गोस्वामी जी के समाज के गौरव, हमारे श्रद्धेय स्वर्गीय दिलीप पुरी जी के निर्मम हत्याकांड की त्वरित निष्पक्ष एवं पारदर्शी CBI जांच की मांग को लेकर उनके परिवार सहित संपूर्ण  गोस्वामी समाज न्याय की मांग कर रहा है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव भी पहुंचे जिन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया प्रदेश के डीजीपी के नाम माधव नगर थाना प्रभारी एवं एसपी उज्जैन के प्रतिनिधि गजेंद्र पचारिया को ज्ञापन सोपा गया l शहिद मंच के अध्यक्ष पत्रकार  कमल चौहान एवं महंत रामचंद्र गिरी ने बताया कि जांच के दौरान कुछ अपराधियों को पकड़ा भी गया है लेकिन अभी भी शराब माफिया के सिंडिकेट के कई लोग बेखौफ  होकर घूम रहे हैं विशेष कर खातेगांव शराब कारोबार से जुड़े लोग अभी भी जांच के दायरे से बाहर है अतः जांच निष्पक्ष त्वरित और पारदर्शी पूर्ण तरीके से की जाए तथा इस घटना क्रम में शामिल अपराधिक माफियाओं पर वैधानिक और ठोस कार्रवाई होनी चाहिए l

श्रद्धांजलि सभा  को उज्जैन गोस्वामी मंडल अध्यक्ष विजय गोस्वामी ने भी संबोधित किया तथा अमर शहीद टी आई दिलीप पुरी गोस्वामी के साहसिक जीवन काल और की गई पुलिस सेवा के संदर्भ में जानकारी प्रदान की lकार्यक्रम में सेवादल अध्यक्ष चैन सिंह चौधरी ,भाजपा प्रदेश सह प्रवक्ता राकेश पांडे, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष उदय सिंह चंदेल, पत्रकार सतीश गौर ,गोस्वामी युवा मंडल अध्यक्ष महेश गोस्वामी  वरिष्ठ सदस्य कोमल गोस्वामी ,भरतपुरी गोस्वामी ,बापू गिरी गोस्वामी, पत्रकार संदीप गोस्वामी ,रितेश भारती  माधव गोस्वामी, पत्रकार खालिक मंसूरी ,पवन गढ़वाल, सुरेंद्र मोहन अग्रवाल  दारा खान, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण रजवानी ,नगर निगम कांग्रेस दल के उप नेता गब्बर कुवाल सहित बड़ी संख्या में नगर के वरिष्ठ जन मौजूद थेl