उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) राठौर समाज उज्जैन के ट्रस्टी संतोष राठौर के पूज्य पिता स्वर्गीय श्री बाबूलाल जी राठौर की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा एवं स्मृति स्वरूप भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उज्जैन स्थित चामुंडा माता मंदिर की भोजनशाला में दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी कराई गई। यह आयोजन स्वर्गीय बाबूलाल जी राठौर की स्मृति में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ किया गया।
इस सेवा कार्य के माध्यम से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं की सेवा का संकल्प लिया गया है।यह जानकारी मुकेश राठौर ने दी.
