भोपाल।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दीपावली के बाजार से लक्ष्मी और गणेश बम गायब हो गए है। आस्था के सम्मान में पटाखों का ट्रेंड बदल गया है। यानी देवी देवताओं के चित्र वाले पटाखे अब बाजारों में नहीं मिलेंगे। वहीं मुस्लिम दुकानदारों ने भी ऐसे पटाखों से दूरी बनाई है। धार्मिक आस्था और सम्मान को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।
भोपाल में इस दिवाली बाजारों से देवी-देवताओं के चित्र वाले पटाखे गायब हो गए है। लक्ष्मी बम और गणेश बम जैसे पटाखे इस बार बाजार में नहीं मिल रहे है। दुकानदारों ने कंपनियों से देवी-देवताओं वाले पटाखे नहीं मंगवाए है। मुस्लिम दुकानदारों ने भी ऐसे पटाखों से दूरी बनाई है। व्यापारी शेख सलमान ने कहा कि धार्मिक भावनाएं आहत करने का हक किसी को नहीं है। धार्मिक आस्था और सम्मान को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। देवी-देवताओं की तस्वीरों वाले पटाखों की जगह सामान्य नाम और डिजाइन वाले पटाखों की मांग है।
