उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) योगिराज पीर मत्स्येंद्रनाथ की समाधि पर समिति द्वारा 65 वर्षों से आयोजित किए जा रहे शरदोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधि स्थल पहुंचकर पूजन अर्चन किया। समिति अध्यक्ष डॉ. प्रकाश रघुवंशी एवं सभी सदस्यों के विशेष आमंत्रण पर वे यहां पहुंचे थे।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, क्षेत्रीय पार्षद हेमंत भूरू गेहलोत, पार्षद सुशील श्रीवास, रितेश जटिया और शानू मेहता उपस्थित थे। समिति अध्यक्ष डॉ. प्रकाश रघुवंशी ने शॉल श्रीफल भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके अलावा अभिभाषक विजय पटेल, किशोर भाटी, राधेश्याम गेहलोत, मोहन राठौर, पारस गेहलोत, पंकज जादम, प्रेम गेहलोत, मनोहर गेहलोत, सत्यनारायण कछावा, मंगल कछावा, नितिन गेहलोत और रवि भाटी ने पुष्प माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेशनाथ ने समाधि पर चादर भेंटकर स्थान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उनका स्वागत पूर्व निगम सभापति सोनू गेहलोत और पार्षद सपना जितेंद्र सांखला ने किया। इसके पूर्व संयोजक रामप्रसाद पहलवान, अज्जू पटेल, मोहनलाल राठौर, नामदेव समाज अध्यक्ष कृष्ण गोपाल नामदेव, अभिषेक देवड़ा, अमन गेहलोत, प्रदीप भाटी और सावन गेहलोत के नेतृत्व में भव्य चल समारोह निकाला गया।
महंत विक्रमनाथ महाराज द्वारा महाआरती संपन्न की गई, जिसके बाद 651 लीटर खीर की महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।
