पीओपी मनुष्य, जलवायु और धरा के लिए नुकसानदायक-प्रांत कार्यवाह शंभू गिरी

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) धर्म की अपनी मान्यता है और त्योहारों का अपना महत्व। हमें त्योहार मनाना है तो वह धर्म सम्मत होना चाहिए, ना कि व्यवस्था सम्मत। आज गणेश उत्सव के इस ऐतिहासिक आयोजन में जो संदेश देने का काम संस्था ने किया है निश्चित तौर पर वह स्वागत योग्य कदम होकर धर्म आधारित है। पर्यावरण की रक्षार्थ पीओपी निश्चित तौर पर हमारे अपने स्वयं के लिए, जलवायु और धरा के लिए नुकसानदायक है। इसके दुष्परिणाम समय-समय पर सामने आने लगे हैं। उज्जैन में जिस प्रकार से 311 सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल के द्वारा अपने पंडालों में मिट्टी से निर्मित गणेश जी के मूर्ति का स्थापन किया जाना स्वागत योग्य कदम है।
उक्त उद्गार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह शंभू गिरी ने लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति के द्वारा किए जा रहे निःशुल्क मिट्टी के गणेशजी की प्रतिमा वितरण के अवसर पर चिमनगंज मंडी प्रांगण में व्यक्त किए। सारस्वत सनातन अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर आचार्य शेखर ने कहा कि धर्म और भारत की रक्षा के लिए आवश्यक है कि हिंदू समाज एकत्र एवं सशक्त होकर समाज का संरक्षण करें, समाज का सहयोग करें। आपने कहा कि चारों युग में भगवान गणेशजी की स्थापना का उल्लेख है और यह परंपरा सतयुग से चली आ रही है। पर्यावरण की रक्षा और धर्म का पालन हो यह हम सबको करना होगा। हमारे सारे उत्सव का प्रावधान शास्त्रों में है और शास्त्रोक्त ही हमारा आधार है, हमारे धर्म का आधार हैं इसका पालन होना चाहिए। अनेक घटनाओं पर समाज मौन रहता है यह ठीक नहीं है। विदेशी आक्रांता आज केवल बाहर से ही नहीं वरन देश के अंदर भी सोची समझी षड्यंत्र कारी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। हिंदू समाज की माता बहनों को छल प्रपंच कर प्रलोभन देकर फंसाया जा रहा है इससे समाज को सतर्क रहना होगा। स्वागत भाषण कार्यक्रम के संयोजक अनिल जैन कालूखेड़ा ने दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विधायक डॉ मोहन यादव, पारस जैन, बाबूलाल जैन, रूप पमनानी, रमेश शर्मा, प्रदीप पांडे, अशोक प्रजापत, सोनू गहलोत, ओम जैन, अमित श्रीवास्तव, गीताबेन रामी, सुरेश गिरी, राजेंद्र झालानी, बुद्धिविलास उपाध्याय, पार्षद करुणा आनंद जैन, संजय कोरट, संतोष यादव, रिंकू दीपक बेलानी, राजश्री जोशी, सतीश राठौड़, विनोद गुप्ता, बल्ला पहलवान, पंकज मिश्रा, आनंदसिंह खींची, गब्बर भाटी, ऋषि वर्मा, अशोक कैथवास, बादलसिंह चैहान, विशाल राजोरिया, भारती प्रपन्न, अशोक देवड़ा, बब्बा जैन, जितेंद्र अग्रवाल, मुकेश हरभजनका, गोविंद शर्मा, पं. गिरीश शास्त्री, पंकज मोदी, विक्की खत्री, कपिल राठौर, दिनेश शर्मा, दिनेश जाटवा, सुरेन्द्र चतुर्वेदी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं नगर की 311 सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सहसंयोजक जगदीश पांचाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अरोरा ने माना।