उज्जैन के युवाओ को मिली प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति, पीएम मोदी ने भेजा विशेष बधाई पत्र,दिव्यांश ओर शिखर सिंह भदौरिया को मिली छात्रवृत्ति

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों के परिवारों के लिए राष्ट्रीय रक्षा कोष के अंतर्गत उच्चतर शिक्षा हेतु प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना में श्री दिव्यांश ओर शिखर सिंह भदौरिया, सुपुत्र  सुंदर सिंह का चयन हुआ है।
दिव्यांश सिंह भदौरिया,शिखर सिंह भदोरिया के चयन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं उन्हें विशेष बधाई पत्र भेजकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी पत्र में प्रधानमंत्री ने दिव्यांश के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह छात्रवृत्ति उनके सपनों को साकार करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी के लिए सहायक सिद्ध होगी।
प्रधानमंत्री की ओर से प्राप्त यह बधाई पत्र दिव्यांश और उनके परिवार के लिए विशेष सम्मान का विषय बन गया है। प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों के परिवारों के होनहार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करना है, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
दिव्यांश सिंह भदौरिया शिखर सिंह भदोरिया की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि न केवल परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए भी शिक्षा, मेहनत और राष्ट्र सेवा की प्रेरणादायक मिसाल है।