पाड़ों की लड़ाई ने छिना घर का एक लौता चिराग, पिता के सामने 8 साल के मासूम की दर्दनाक मौत; उज्जैन में प्रतिबंधित है पाड़ों की लड़ाई

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उज्जैन के जिला प्रशासन ने विगत कई वर्षो से पाड़ों की लड़ाई पर प्रतिबन्ध लगा रखा है, फिर जाने कोन से आदेश से पाड़ों की लड़ाई हो रही है, ये तो भगवान जाने या प्रशासन, शुक्रवार को हामूखेड़ी में छोटी दीपावली पर आयोजित पाड़ों की लड़ाई देखने पहुंचे 8 वर्षीय युवराज की बेकाबू पाड़े की चपेट में आने से मौत हो गई। पिता के सामने हुए हादसे से परिवार में मातम पसरा है। अब पुलिस जांच कर रही है।

मौके पर मौजूद  लोगों की मदद से किसी तरह युवराज को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया, गंभीर घायल बच्चे को पिता ने बचाने की कोशिश की लेकिन  बच्चे ने पिता के सामने ही दम तोड़ दिया।

तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला युवराज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। त्योहार के मौके पर हुई इस घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

उज्जैन में प्रतिबंधित है पाड़ों की लड़ाई फिर भी इस तरह के  घातक आयोजन  पर प्रशासन द्वारा कोई रोक नहीं है। करीब 3-4 साल पहले भी इसी तरह के आयोजन के दौरान पुलिस पर पथराव की घटना हो चुकी है। फिलहाल नागझिरी थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।