उज्जैन में तीन दिवसीय प्रांतीय बैठक शुरू,संत रविदास और अशोक सिंघल की जयंती पर होंगे जनजागरण के आयोजन, मालवा में 5 लाख नए हितचिंतक बनाएगा विहिप

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की आगामी छह माह की कार्ययोजना और संगठन विस्तार को लेकर तीन दिवसीय प्रांतीय बैठक का उज्जैन में शुभारंभ हो गया है। बैठक में हितचिंतक अभियान के तहत मालवा प्रांत में 5 लाख से अधिक नए हितचिंतक जोड़ने का अहम लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रांत प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे और विहिप बजरंग दल सह प्रचार प्रसार प्रमुख राज जोशी ने बताया कि इस बैठक में प्रांतभर के 29 जिलों से 350 से अधिक पदाधिकारी शामिल हुए हैं। उद्घाटन सत्र में क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की मूल शक्ति हमारी परिवार व्यवस्था है। इसे सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने केंद्रीय बैठक के प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी देते हुए सेवा, संस्कार, समरसता, गौरक्षा और सामाजिक जागरण के कार्यक्रमों पर मार्गदर्शन दिया।
गुरु रविदास और अशोक सिंघल की जयंती पर होंगे कार्यक्रम
बैठक में तय किया गया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती तथा अशोक सिंघल के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कई जनजागरण व संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विहिप की पत्रिका हिन्दू उदय का विमोचन भी किया गया।
राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय मंत्री व अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय पारिख, मातृशक्ति की राष्ट्रीय संयोजिका सरोज सोनी, दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय सह-संयोजिका पिंकी पवार, क्षेत्र गौरक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा, प्रांत अध्यक्ष मुकेश जैन, प्रांत उपाध्यक्ष माला ठाकुर,लतारानी चौहान व अजय कोठी, प्रांत मंत्री विनोद शर्मा तथा प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
————————————————————–