भोपाल।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) प्रवर्तन निदेशालय ने शिक्षा भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिग मामले में आज भोपाल में 18 जगह छापे मारे। प्रदेश में फर्जी डीएड प्रमाण पत्रों के आधार पर सरकारी शिक्षकों की नौकरी पाने वाले कई लोगों का खुलासा हुआ था। इस मामले में कई शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
छत्तीसगढ़ में भी छापे
ईडी ने एक निजी विश्वविद्यालय के वित्तीय मामले से जुड़े धन शोधन मामले में छत्तीसगढ़ में भी छापामारी की और भारी तादाद में दस्तावेज बरामद किए।
