कंठाल से सतीगेट तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य,  सती गेट को मूल स्वरूप में लाना है तो दोनों तरफ समान रूप से चौड़ीकरण का कार्य हो

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) सिंहस्थ महापर्व 2028 अंतर्गत शहर में सुगम आवागमन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण कार्य मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देश अनुसार राज्य शासन से स्वीकृत राशि के द्वारा किया जा रहा है प्रचलित कार्यों के अंतर्गत शुक्रवार को महापौर मुकेश टटवाल द्वारा कंठाल से सतीगेट तक के मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कहा कि सतीगेट जो कि शहर की प्राचीन धरोहर एवं पहचान है उसको अपने मूल स्वरूप में लाने हेतु गेट के दोनों तरफ से समान रूप से चौड़ीकरण का कार्य किया जाए इस कार्य में क्षेत्र के रहवासियों एवं व्यापारियों का भी सहयोग है साथ ही समान रूप से सभी को नोटिस दिया जाए उक्त मार्ग पर व्यापारियों द्वारा भी मार्ग चौड़ीकरण कार्य में सहयोग किया जा रहा है स्वयं द्वारा अपनी दुकानों को हटाने का कार्य कर रहे हैं इसलिए निगम की जिम्मेदारी बनती है कि आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए कार्य किया जाए
   इस दौरान एमआईसी सदस्य प्रकाश शर्मा, रजत मेहता, सत्यनारायण चौहान, जितेंद्र कुवाल एवं उपयंत्री  राजेंद्र रावत उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *