भारत माता मंदिर पर हुई रंगारंग आतिशबाजी

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य एवं जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने तथा अनुच्छेद 35ए समाप्त होने की खुशियां 15 अगस्त को भारत माता मंदिर में मनाई गई। अखंड भारत बनने की खुशी में यहां रंगारंग आतिशबाजी हुई तथा भारत माता की महाआरती की गई।
संयोजक महेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि पुष्पम सामाजिक समिति द्वारा आयोजित महोत्सव में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय को याद किया गया। महाकाल मंदिर के समीप स्थित भारत माता मंदिर को भव्य विद्युत सज्जा से सजाया गया। साथ ही भारत माता की भी विशेष साज सज्जा की जाएगी। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित कुटुंब प्रबोधन संयोजक विजय केवलिया, विनय दीक्षित, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, महामंत्री सुरेश गिरी, गणेश गुरू द्वारा महाआरती की गई। भारत माता मंदिर पर महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विक्की सेन, अखिलेश चैरसिया, जगदीश गुजरिया, गब्बर भाटी, देवेन्द्र पटेल सहित समस्त कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।