नई जिम्मेदारी का मनोनयन मीडिया संयोजक एवं प्रवक्ता पद पर मिली महत्वपूर्ण नियुक्ति, सिटी प्रेस क्लब द्वारा माल्यार्पण कर दी शुभकामनाएं

उज्जैन|(देश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) शहर के युवा, सक्रिय एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी सचिन कासलीवाल को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, व्यवहार कुशलता और सामाजिक सक्रियता के चलते एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत प्रतिष्ठित संगठन राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार में उन्हें राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में मनोनीत किया गया है।सचिन कासलीवाल लंबे समय से मीडिया, सामाजिक कार्यों और जनसंपर्क के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी सकारात्मक सोच, टीम भावना और सभी वर्गों के लोगों के साथ समन्वय स्थापित करने की क्षमता उन्हें विशिष्ट बनाती है। इन्हीं गुणों के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस उपलब्धि पर उज्जैन सिटी प्रेस क्लब द्वारा उनका भव्य सम्मान किया गया।

सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेन्द्र कुलमी के नेतृत्व में श्री कासलीवाल का सम्मान शहर के अनेक पत्रकार साथियों की उपस्थित में हुऐ। सचिन कासलीवाल का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर मयूर अग्रवाल, धर्मेंद्र राठौर, जितेंद्र राठौर, संजय माथुर,राज जोशी, संदीप मालवी, निलेश मावली, राजेंद्र रघुवंशी,,असलम खान, शाकीर खान, अशोक महावर,आशिफ मंसूरी सहित कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में उनकी उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताया। सचिन कासलीवाल ने इस सम्मान के लिए सिटी प्रेस क्लब एवं सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *